Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित : हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में होनहार बेटी श्रुति मंगतानी ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त

Praveen Nishee Wed, May 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं) परीक्षा 2025 में मनेंद्रगढ़ की होनहार बेटी श्रुति मंगतानी ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ के साथ एमसीबी जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है,शहर के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी श्रुति, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने कॉमर्स संकाय से 97.4% (487/500 अंक) प्राप्त किए हैं। ,श्रुति, शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी राकेश मंगतानी औ श्रीमती भारती मंगतानी की पुत्री हैं। अपनी सफलता के पीछे श्रुति ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को कारण बताया। उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि मैं चार्टर्ड अकाउंटेंट बनूं और अपने क्षेत्र तथा परिवार का नाम और रोशन करूं। इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता, गुरुजन और ईश्वर का आशीर्वाद है,श्रुति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा की विधानसभा क्षेत्र की बेटी श्रुति को 500 में 487 अंक प्राप्त हुए हैं और वह प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं, यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय था। श्रुति ने पूरे साल मन लगाकर पढ़ाई की और यह उसकी मेहनत का फल है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी वह इसी प्रकार नित नई ऊंचाइयों को छूएगी और देश व समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।

पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने भी श्रुति को 500 में 487 अंक प्राप्त होने और प्रदेश में दूसरे स्थान पर होने पर शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें