Advertisment

3rd July 2026

BREAKING NEWS

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

: नबी के आशिकों ने निकाली बाइक रैली, धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार

Admin Fri, Sep 29, 2023

  https://youtube.com/shorts/PW7Oy7xdtBs?si=oaHK_MHI7PM7GaK9 मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में प्रोफेट मोहम्मद के जयंती के रूप में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 28 सितंबर को मनेन्द्रगढ़ में भी ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। शहर की गालियां और चौक चौराहे प्रोफेट मोहम्मद के नाथ और तरानो मे गूँज उठा। जगह-जगह पर झंडे भी लगाए गए। शहर की बजमे हुसैन कमेटी ईद मिलादुन्नबी के इस शुभ अवसर पर विगत 15 सालों से बाइक रैली का आयोजन करते आ रही है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में युवाएं बाइक लेकर बड़े ही हर्ष ओ उल्लास के साथ भाग लेते हैं। इस वर्ष भी बजमे हुसैन कमेटी के द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया और कार्यक्रम बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ,बाइक रैली के दौरान कई युवाओं के हाथ में तिरंगा झंडा भी लहराता देखा गया। एक तरफ ईद मिलादुन्नबी के त्योहार पर भव्य तरीके से बाइक रैली का आयोजन किया गया था वहीं दूसरी तरफ गणेश विसर्जन भी था। लेकिन मनेन्द्रगढ़ शहर एकता का प्रतीक माना जाता है।कई जगहो पर गणेश विसर्जन और रैली एक साथ टकराई लेकिन दोनों ही धर्म के लोगों ने आपसी सूझबूझ से अपना अपना त्यौहार बड़े ही धूमधाम से बनाया और किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने नहीं दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें