Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: PSC घोटाला, कांग्रेस सरकार का शव यात्रा निकल कर पुतला दहन किया गया, जिसमें बढ़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Admin Tue, Sep 26, 2023

https://youtube.com/shorts/CkUESYzVUVo?si=MU-cYeUWnJtV98aw मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग में हुए घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस सरकार का शव यात्रा निकल कर पुतला दहन किया गया, जिसमें बढ़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे । कांग्रेस सरकार की शव यात्रा तहसील कार्यालय के पास से निकली गई जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जम कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई, व भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पुतला दहन किया गया जिसमें पुलिस के साथ छीना झपटी हुई और पुलिस ने पुतले को पानी डाल कर अपने कब्जे में ले लिया वही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह शव यात्रा प्रदेश संगठन के आह्वान पर निकाला गया, जो पी एस सी में घोटाला हुआ है उसमे हाई कोर्ट ने भी कह दिया है जो सोशल मीडिया में चल रहा है जिसमे हाई कोर्ट के जज ने भी कह दिया अब यह हद हो गई है इन्होंने अपने परिवार जो पीएससी के डारेक्टर है उनके द्वारा अपने परिवार के पांच लोगों को डिप्टी कलेक्टर व डीएपी का पद दिया है, कांग्रेस के जो भ्रष्ट नेता है उनके परिवार के लोगो की नियुक्ति किया गया है, इससे यह पता चलता है कि पूरी भर्ती को एक षड्यंत्र के रास्ते पूरे घोटाले की भेट चढ़ा दीगई है, इसमे बहुत बड़ी सौदे बाजी हुई है जो अंदर की बाते खुल कर आ रही है की डीएपी के लिए 80 लाख व डिप्टी कलेक्टर के लिए 1 करोड़ की मांग की जा रही है ये पूरी की पूरी छत्तीसगढ़ सरकार ने जितनी भी भर्ती निकली वो पूरी घोटाले की भेंट चढ़ चुकी है , हम लोग जून में भी युवा मोर्चा के द्वारा हर मण्डल में इस तरह का आयोजन किया गया था जिसके बाद रायपुर में भी एक बड़ा विरोध किया गया था जिसमे तेजस्वी सूर्या आये हुए थे जिसके फल स्वरूप बिलासपुर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और यह पूरी की पूरी घटना हुई आज भी युवा मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओ के साथ कदम से कदम मिला कर लड़ने के लिए तत्पर है और आगे भी जब तक यह सरकार नही सुनती हैम इस तह से आंदोलन करते रहेंगे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें