Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव द्वारा शुभारंभ : 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Praveen Nishee Sun, Dec 21, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव द्वारा 2 बूंद पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, डॉ. एल. पी. मरावी एवं बीपीएम संतोष नायक बी ई प्रमेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मो. वसीक अस्दक द्वारा पल्स पोलियो अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की गईं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरें ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले एमसीबी अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को लगभग 51 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है 21 दिसंबर को सभी जगह में पोलियो को पिलाया जा रहा है इसके उपरांत 22, 23 दिसंबर को बचे हुए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाया जाएगा जिससे जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सतत निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें