Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: कृष्ण पाल सिंह को रेल मंत्रालय का मैथली शरण गुप्त पुरस्कार

Admin Tue, Nov 5, 2024

बिलासपुर। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) राजभाषा निदेशालय द्वारा कृष्ण पाल सिंह को उनके प्रथम काव्य संग्रह “ अंतराल “ के लिए मैथली शरण गुप्त पुरस्कार योजना के अंतर्गत तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है । यह पुरस्कार उन्हें 18 अक्टूबर 2024 को रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया। वर्तमान में कृष्ण पाल सिंह , मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय , आद्रा, दक्षिण पूर्व रेलवे में सहायक संकेत एवं दूरसंचार अभियंता के पद पर कार्यरत हैं । कृष्ण पाल सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के दल्ली-राजहरा में 1978 में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा भिलाई इस्पात सयंत्र की स्कूल से हुई , इनका पैतृक निवास मध्य-प्रदेश के रीवा जिले में है। वर्तमान में भारतीय रेलवे में अधिकारी के रूप में राष्ट्र की सेवा में समर्पित हैं । बचपन से ही साहित्य की विभिन्न विधाओं में रूचि होने के कारण लेखन निरंतर चलता रहा व समय-समय पर अलग-अलग मंचों से प्रस्तुति होती रही । इनकी अन्य प्रकाशित पुस्तक : ‘यादों के भँवर ‘ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें