Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: राजीव युवा मितान क्लब बंद योजना में पैसों का हो रहा था बंदरबाट – मंत्री टंकराम  वर्मा

Admin Sat, Feb 3, 2024

रायपुर. छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है. बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस की राजीव युवा मितान क्लब योजना बंद कर दी है. खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह योजना कांग्रेस ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई थी. जबकि, राज्य के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था. इसलिए इसे बंद कर दिया. हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी. इस योजना को बंद करने से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने इससे जुड़ी सारी जानकारी मंगवाई थी. जिले के सभी कलेक्टरों से कहा गया था कि वे इस योजना पर हुए खर्च की जानकारी भेजें. क्लबों को हर महीने मिलते थे 25 हजार रुपये इस योजना को कांग्रेस ने साल 2021 में लागू किया था. इसमें हर क्लब में युवाओं का चयन किया गया था. इसमें 20-30 युवा हुआ करते थे. भूपेश सरकार राज्य में 13261 क्लब बनाना चाहती थी और उसने 13242 क्लब बना भी लिए थे. हर क्लब को भूपेश सरकार की तरफ से 25 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिए जाते थे. बीजेपी ने सरकार ने बनते ही पहले इस राशि के भुगतान पर रोक लगा दी थी. अब उसने योजना को ही बंद कर दिया है. योजना का ये था उद्देश्य राजीव युवा मितान क्लब योजना का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा और शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा विकसित करना, युवाओं को खेल से जोड़ना, युवाओं को स्वच्छता से जोड़ना, युवाओं को स्वावलंबी बनाना, उनमें नेतृत्व क्षमता को विकसित करना था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें