प्रदेश के 64 शिक्षकों को सम्मानित : एमसीबी जिले से राजेश कुमार द्विवेदी राज्यपाल पुरस्कार से हुये सम्मानित
Praveen Nishee Fri, Sep 5, 2025

जनकपुर। एमसीबी। 5 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह राजधानी रायपुर में मंडपम,राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल महामहिम रमेन डेका ने प्रदेश के 64 शिक्षकों को सम्मानित किया। जिसमें एमसीबी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर विकासखंड भरतपुर में पदस्थ प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव,स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी,भी मौजूद रहे। राजेश कुमार द्विवेदी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इन्होनें वर्ष 2017 में विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य का कमान सभालते हुये अपने कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षणिक गुणवक्ता, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ-साथ विद्यालय के भौतिक संसाधनों में अपनी कड़ी मेहनत एवं सतत् प्रयास से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति से समन्वय स्थापित करते हुए व जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के सहयोग से विद्यालय के लिए विभिन्न उत्कृष्ट कार्य किये। श्री द्विवेदी का चयन उन शिक्षकों के लिए प्रेरणा है,जो शिक्षक के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे है ,यह पुरस्कार उनकी लगन ,समर्पण और शिक्षा के प्रति अद्वितीय योगदान को दर्शाता है।यह सम्मान न केवल श्री द्विवेदी के लिए गर्व की बात है,बल्कि जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है ।जिसमें विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि संपूर्ण एमसीबी जिला गौरान्वित हुआ है, जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माईल खान ने इस उपलब्धि पर श्री द्विवेदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं।इनके कार्यकाल में हरित क्रांति के परिपेक्ष्य में प्रतिवर्ष विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कराया गया और उसे सुरक्षित रखने के लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था की गई है । इनको पूर्व में भी वर्ष 2019 में विद्यालय का शत प्रतिशत उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षा मंत्री से सम्मान प्राप्त हुआ है ।वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। वर्ष 2025 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये स्वास्थ मंत्री माननीय श्यामबिहारी जयसवाल जी के द्वारा सम्मानित किया गया।प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्र एवं विद्यार्थियों के विकास पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। श्री द्विवेदी ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी व जिला प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन