Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न : राजीव गांधी का सपना समृद्ध, सशक्त और प्रगतिशील भारत है, जो हम सबकी प्रेरणा है-अशोक श्रीवास्तव

Praveen Nishee Wed, Aug 20, 2025

मनेंद्रगढ़, - भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज राजीव वाटिका (खेड़िया टॉकीज के पास) में जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने वाले दूरदर्शी नेता, तकनीकी क्रांति के जनक और युवा शक्ति के प्रेरणास्त्रोत रहे राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके विचारों और नीतियों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि “राजीव गांधी का सपना समृद्ध, सशक्त और प्रगतिशील भारत है, जो हम सबकी प्रेरणा है।”

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, पूनम सिंह, बलबीर सिंह, रमेश यादव, सुरेंद्र पाल मखीजा, गीतिका चंदेल, मोहानी महतो, राधे मिश्रा, रामगोपाल यादव, निखिल यादव, सैफ नियाजी, गिरधर जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, शिवम् सिंह, विक्की दत्ता, विकास श्रीवास्तव, व्यंकटेश सिंह एवं आशीष राय शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें