Advertisment

23rd May 2026

BREAKING NEWS

जुगनूओं तुमको नये चाँद उगाने होंगे...... इससे पहले की अंधेरों की हुकूमत हो जाए.....

31 मई से आयोजित होगा विशाल योग एवं चिकित्सा शिविर,मनेद्रगढ़ में उपस्थित रहेंगे अनुभवी प्राकृतिक चिकित्सक

भालू हमले की पीड़िता प्रेमबाई के घर पहुँची मेडिकल बोर्ड टीम, 55% दिव्यांगता की पुष्टि

जनसुनवाई में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब_ काली माटी शिविर में 1180 आवेदन, सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान

चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

महाराज से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और विकास की कामना की : चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

Praveen Nishee Fri, May 22, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें देश के महान संत के सान्निध्य में भगवान श्रीराम की कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज को सद्भाव, संस्कार और मानवता का संदेश देती है।

श्रीराम कथा महोत्सव में हजारों श्रद्धालु रामकथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने अमृतमय प्रवचनों में भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, मानवता और जीवन मूल्यों से जुड़े गूढ़ प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें