Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: मुस्लिम कब्रिस्तान की अपेक्षा शहर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता से बना हुआ है अव्यवस्था का आलम- रामचरित द्विवेदी

Admin Thu, Dec 28, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  शहर के मौहारपारा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में वजू के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। लगभग 20 वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा बोरिग करवा कर एक टंकी बनाई गई थी ,लेकिन आज तक टंकी में पानी नहीं चढ़ पाया ।उपयोग के अभाव में टंकी भी जीर्ण शीर्ण हो गई।फिलहाल एक हैंडपंप के भरोसे काम चल रहा । पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण मुस्लिम समाज के लोगों जनाजे के दौरान वजू करने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में  भाजपा नेता रामचरित द्विवेदी ने बताया कि शहर में कब्रिस्तान जैसी जगह में अगर वजू करने के लिये पानी की व्यवस्था नहीं है तो इससे बड़ी अव्यवस्था क्या होगी, पूरे परिसर में एकमात्र हैंडपंप लगा हुआ है जो नाकाफी है।कब्रिस्तान में किसी मरहूम को सुपुर्दे खाख करने के समय जनाजे में सैकड़ो की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं लेकिन वजू के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने कारण होने परेशान होते देखा जा सकता है। समाज के लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण भी कराया गया लेकिन किसी ने भी ध्यान देना जरूरी नहीं समझा जिससे अव्यवस्था बनी हुई है।इसके अलावा कब्रिस्तान में पर्याप्त रोशनी का भी अभाव है जिसके चलते सूर्यास्त के बाद यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है हद तो तब हो गई जब बीते दिनों सूर्यास्त के बाद जनाजा लेकर पहुंचे लोगों को यहां प्रकाश की व्यवस्था के लिए टेंट वालों को बुलाकर खुद ही लाइट लगवानी पड़ी इसे आसानी से समझा सकता है कि शहर की जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी किस तरह का रवैया अपनाए हुए हैं ।श्री द्विवेदी ने इस सम्बंध में कलेक्टर एम सी बी का ध्यानाकर्षण करते हुए अनुरोध किया है कि मौहारपारा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को निर्देशित करें ताकि कब्रिस्तान में आम जनों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें