Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रजत जयंती महोत्सव में “हर दिन हर घर आयुर्वेद” की गूंज : रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता, आयुर्वेद पर बच्चों ने बिखेरी सृजनशीलता

Praveen Nishee Thu, Sep 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर “हर दिन हर घर आयुर्वेद” परिकल्पना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन एवं आयुष विभाग के आदेशानुसार जिला आयुष अधिकारी मनेंद्रगढ़ के मार्गदर्शन में विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने “हर दिन हर घर आयुर्वेद” विषय को अपनी कल्पनाशीलता और कला कौशल से खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया । इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन स्पेशलाइंड थेरेपी सेंटर की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सिंह और आयुष विभाग से आयुर्विधा कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. मेघा रानी गुप्ता ने किया। दोनों निर्णायकों ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ. मेघा ने बच्चों को स्वच्छता, सही नींद और पोषणयुक्त आहार की महत्ता के बारे में उपयोगी जानकारी दी, वहीं डॉ. पूर्णिमा सिंह ने “आयुर्वेद एक जीवन का विज्ञान है” विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशक श्रीमती इंदिरा सेंगर, प्राचार्य संजय सेंगर और शिक्षिका श्रीमती कनक सेंगर ने इस आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में रंगोली स्पर्धा के अंतर्गत प्रथम स्थान सिया दा (कक्षा 12वीं), द्वितीय स्थान अंशा (कक्षा 8वीं) और तृतीय स्थान आलिया एवं दिव्यांशी (कक्षा 7वीं) ने प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में आंजनेय (कक्षा 12वीं) प्रथम, आशी यादव द्वितीय और जेशिका नागवंशी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक समिति की और से डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. मेघा गुप्ता और प्रेमकुमार यादव का पुष्पगुच्छ देकर आभार व्यक्त किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सांस्कृतिक विभाग की शिक्षिका अनीता यादव, रितिका श्रीवास्तव और प्रबंधक समिति का विशेष सहयोग रहा, जिसने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें