Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

व्यक्तिगत शांति एवं विश्व कल्याण के लिए समर्पित : रावत का आत्मज्ञान का संदेश विश्व के कल्याण के लिए उपयोगी -कल्पना सिंह राजपूत

Praveen Nishee Mon, Dec 29, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी। व्यक्तिगत शांति एवं विश्व कल्याण के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय वक्ता प्रेम रावत जी का वर्चुअल संदेश राजपूत कंपलेक्स चैनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कल्पना सिंह राजपूत ने बताया कि प्रेम रावत फाउंडेशन वर्ल्ड ऑफ पीस के लिए शांति शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करती है, वे अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं लेखक हैं जिनके शिक्षाओं में ध्यान अभ्यास सम्मिलित है जिसे वह ज्ञान कहते हैं उन्होंने आंतरिक शक्ति विकल्प प्रशंसा और आशा जैसे व्यक्तिगत संसाधनों की खोज पर आधारित शांति शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। एमसीबी योग सेवा समिति योग समिति के योग साधकों ने प्रेम रावत जी के संदेश को आत्मसात करते हुए कहा कि -वास्तव में इंसान के खुशी भीतर समाहित रहती है लेकिन उसकी खोज वह विभिन्न बाहरी संसाधनों में करता रहता है। कार्यक्रम समन्वयक कल्पना ने प्रेम रावत जी के जीवन काल से परिचित कराते हुए कहा कि आध्यात्मिक वक्त प्रेम रावत जी 100 से अधिक देशों के सैकड़ो मिलियन लोगों तक शांति के संदेश को पहुंचा चुके हैं वे सभी वर्ग के लोगों को भावनात्मक संदेश देते हैं एवं कैदियों में जीने के नई दृष्टि देने के लिए विख्यात हैं।विश्व के नेताओं के साथ विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से सामाजिक संदेश प्रसारित कर रहे हैं। विश्व कल्याण एवं व्यक्तिगत शांति अनुभव को प्रोजेक्टर के द्वारा प्रसारित संदेश को सुनने के लिए योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, रामसेवक विश्वकर्मा नीरज अग्रवाल,बलवीर कौर ,राकेश अग्रवाल, भैरव प्रसाद केसरवानी,रूपा पोद्दार एवं अन्य योग साधक उपस्थित थे। प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेम रावत जी के संदेश को प्रसारित करने में एवं कार्यक्रम संचालन में कल्पना सिंह राजपूत का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें