Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

युवा रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रास दिवस पर : रेडक्रास मानवता,निष्पक्षता,तटस्थता,स्वतंत्रता,स्वैच्छिक सेवा,एकता,सार्वभौमिकता के सिद्धांतों का पालन करती है-अतुल वर्मा

Praveen Nishee Fri, May 9, 2025

जनकपुर। एमसीबी।रेडक्रास सोसायटी की स्थापना 1863 को स्विट्जरलैंड के जनेवा में हेनरी डुरेनट के द्वारा किया गया था। इसका मुख्य कार्य युद्ध की विभीषिका में फंसे घायलों के उपचार हेतु सहायता प्रदान करना, प्राकृतिक आपदाओं पीड़ितों को मदद करना

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करना विगत दिवस शासकीय नवीन महाविद्यालय, जनकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा युवा रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए संस्था प्राचार्य अतुल वर्मा ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी मानवता,निष्पक्षता, तटस्थता,स्वतंत्रता,स्वैच्छिक सेवा,एकता और सार्वभौमिकता के सिद्धांतों का पालन करती है

कार्यक्रम की रुपरेखा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी परमानन्द के द्वारा प्रस्तुत की गई उन्होंने रेडक्रास की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी महाविद्यालय में युवा रेडक्रास सोसायटी के प्रभारी महावीर पैकरा द्वारा रेडक्रास द्वारा किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, तथा भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई माकड्रिल से सम्बंधित दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराईं गई।बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र उदयप्रताप सिंह तथा लालमणि तिवारी के द्वारा रेडक्रास में युवाओं की सहभागिता विषय पर विचार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम के समापन पर विचार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल वर्मा के द्वारा रेडक्रास संस्था की स्थापना से लेकर अबतक उसके द्वारा किए गये विभिन्न मानवतावादी प्रयासों के साथ उसके सात प्रमुख सिद्धांत के बारे में छात्र एवं छात्राओं को विस्तार से बताया तथा अपने जीवन में छात्र एवं छात्राओं को एक बेहतर नागरिक बनने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर समाजशास्त्र की अतिथि व्याख्याता डॉ दीपशिखा पटेल, राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता आशुतोष वर्मा, वनस्पति विज्ञान की अतिथि व्याख्याता मोनिका मिश्रा,गणित विषय के अतिथि शिक्षण सहायक नुकेश्वर निषाद, शमीम खान,कमलेश कुमार बैगा,शकील खान, प्रीतम बैगा, नरेंद्र सिंह नेटी , अनामिका केवट,सारिका सिंह, शालिनी केवट, ओमिता पटेल,पलक सेन,हिमांशु गुप्ता, नीरज यादव,नेहा,सपना बैगा,काजल बैगा, करिश्मा सिंह,अजय कुमार नापित, रागिनी नामदेव, प्रिया साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें