Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: खेल स्टेडियम के संबंध में कलेक्टर ने ली क्लास नोडल एजेंसी को दो टूक : अपूर्ण खेल स्टेडियम तत्काल पूरा करें

Admin Tue, Jan 2, 2024

कोरिया 02 जनवरी 2024/ जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित खेल अधिकारी से जानकारी ली कि जिले में कितने मिनी स्टेडियम में खेलने लायक है ? कितने अपूर्ण है? और कितने स्टेडियम प्रगतिरत है? बता दें कलेक्टर श्री लंगेह बच्चों व युवाओं के लिए खेल एवं शिक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जो मिनी खेल स्टेडियम बनाया गया है, वह पूर्ण हुआ है कि नहीं मौके पर जाकर मुआयना करें तथा गृह निर्माण मण्डल के अधिकारी को भी इसकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 50 लाख रुपए की लागत से सारा में मिनी स्टेडियम/इंडोर हाल बनाया जाना था लेकिन बाउण्ड्रीवाल ही पूर्ण हुआ है बाकी कार्य प्रगति पर है। ग्राम पंचायत तरगंवा, बरदिया में मिनी/इंडोर स्टेडियम का निर्माण के लिए वर्ष 2020 में कार्यादेश दिया गया था लेकिन अभी स्टेडियम की पवेलियन, गैलरी एवं बाउण्ड्रीवाल में रंगाई-पोताई का कार्य चलने की जानकारी दी गई वहीं कुछ स्टेडियम में अभी तक नींव खोदाई का कार्य प्रगति पर है। श्री लंगेह ने नोडल एजेंसी लोक निर्माण विभाग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि जो काम समय-सीमा में होना था वह भी तक अपूर्ण क्यों हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी हालत में संबंधित ठेकेदार से अधूरे खेल स्टेडियम को शीघ्र पूरा कराया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारी व ठेकेदार पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें