Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: विधायक पद की शपथ लेने के बाद ही रेणुका सिंह एक्शन मोड पर आ गई

Admin Thu, Dec 21, 2023

[video width="480" height="848" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231221-WA0122.mp4"][/video] भरतपुर विधायक रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव के समय किया था वादा उस समय की वीडियो मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विधायक पद की शपथ लेने के बाद ही रेणुका सिंह एक्शन मोड पर आ गई है। भरतपुर विधायक रेणुका सिंह के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा को निर्देश देने के बाद जिले के खनिज विभाग ने भरतपुर सोनहत विधानसभा में बड़ी कार्यवाही की है। अवैध रेत भंडारण पर रेत भंडारण करने वाले शिवम सिंह पर खनिज विभाग ने 2 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231221-WA0123.mp4"][/video] भरतपुर विकासखंड के ग्राम बड़वाही में क्षमता से अधिक मात्रा में रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग ने खनिज अधिनियम 1957 व छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्रवाई की है। बता दे कि भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, मेरे विधायक बनते ही इस क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार रुकेगा। रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान यहां हो रहे अवैध रेत कारोबार को चुनावी मुद्दा बनाया था और क्षेत्रवासियों से यह वायदा किया था कि भाजपा सरकार और मेरे विधायक बनते ही यहां रेत का अवैध कारोबार रुकेगा। उन्होंने कहा था कि किसी माई के लाल में दम नही जो जनता की इच्छाओं के विपरीत काम करे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें