Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: अधिकारी कागजी नहीं, जमीनी स्थिति बताए : रेणुका सिंह

Admin Tue, Jan 23, 2024

जनकपुर।एमसीबी। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। वे लोगो के बीच पहुंचकर समस्याएं जान रही है व उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को को क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने जनपद सभाकक्ष में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक की शुरुआत में नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह का एसडीम मूलचंद चोपड़ा व तहसीलदार मनमोहन सिंह ने स्वागत किया। फिर सभी विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए अपने अपने विभागों के कार्यो से अवगत कराया। बैठक में विधायक रेणुका सिंह राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ आय जाति, निवास के अलावा वन अधिकार पट्टों के कार्य प्रमुखता व तेज गति से करने को लेकर एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक पानी पहुंचाने के निर्देश के भी विधायक ने दिए। जल जीवन मिशन के कार्य समय सीमा पर न होने पर विधायक रेणुका सिंह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ पर जमकर भड़की वही जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्तापूर्वक न होने पर भी एसडीओ को फटकार लगाते हुए सम्बंधित ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री  ने इसके लिए अलग से मंत्रालय बनाया है इसके बाद भी जमीनी स्तर पर इस योजना का लाभ लोगो को न मिलना यह दर्शाता है कि अधिकारी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे है। विधायक ने सम्बंधित विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द इस योजना को पूरा करने को कहा। विधायक रेणुका सिंह ने सभी अधिकारियों को कागजी स्थिति नहीं जमीनी स्थिति बताने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनपद अध्यक्ष भरतपुर राजकुमारी बैगा, जनपद पंचायत भरतपुर उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला भी मौजूद थे। मोदी की गारंटी को पूरा करें विधायक रेणुका सिंह ने बैठक के दौरान अधिकारियों को कहा कि, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बन गई है। मोदी जी की गारंटी को पूरा करना है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई हो गई है। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि, ईमानदारी से कार्य करें योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है इसे ज़िम्मेदारी पूर्वक निभाये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें