Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के : प्रतिनिधियों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Praveen Nishee Mon, Jun 23, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार एवं आयोग द्वारा जारी मैनुअल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैटस् के अनुसार जिला अंतर्गत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का प्रत्येक तिमाही में निरीक्षण किया जाना है। उसी के परिपालन में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त भवन स्थित स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का बारीकी से अवलोकन किया। सभी मशीनें स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पाए गए। निरीक्षण के पश्चात स्ट्रांग रूम को सील बंद किया गया।

इस दौरान राजनीतिक दल भाजपा से आशीष कुमार मजूमदार, आनंद ताम्रकार, आम आदमी पार्टी से विशेष सोनी, कांग्रेस से भावेश जैन, निर्वाचन सुपरवाइजर सतीश द्विवेदी, प्रोग्रामर उपेंद्र सिंह, नितेश कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें