Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

शहरी फीडर से जोड़ने की मांग : लगातार बिजली कटौती से शहरवासी परेशान, पेयजल व्यवस्था चरमराई

Praveen Nishee Fri, May 29, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर चेन्नुपर स्थित नवीन इंटकवेल, हसदेव इंटकवेल एवं जलगृह (पानी टंकी) की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के पार्षद एवं जल प्रभारी सदस्य दयाशंकर यादव ने कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग को पत्र लिखकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि शहर में प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे सभी वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लोगों को दिनभर पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बताया गया है कि चेन्नुपर स्थित नवीन इंटकवेल में “केल्हारी फीडर” से विद्युत आपूर्ति होने के कारण आए दिन कटौती की समस्या बनी रहती है। इसके चलते जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट के साथ-साथ गंदगी और बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

पार्षद दयाशंकर यादव, सरजू यादव,विनीत जायसवाल,राम धुन जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल,सुशील सिंह, सपन महतो, अजीमुद्दीन अंसारी एवं बृजेश जायसवाल विद्युत विभाग से मांग की है कि चेन्नुपर स्थित नवीन इंटकवेल को केल्हारी फीडर से हटाकर मनेन्द्रगढ़ शहर अथवा शहरी फीडर से जोड़ा जाए, ताकि जलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता का आक्रोश बढ़ सकता है।

नगरवासियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बिजली और पानी दोनों की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब सभी की निगाहें विद्युत विभाग की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें