Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: आने वाली पीढ़ी की जवाबदारी शिक्षकों के कंधों पर- डॉ विनोद पांडे

Admin Thu, Mar 14, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। डॉ आर. एन. एस शिक्षा महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से डॉ विनोद कुमार पांडे प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पिपरिया एवं जिला सहायक नोडल अधिकारी पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग श्रीमती आशा वर्मा पूर्व व्याख्याता केंद्रीय विद्यालय सतीश द्विवेदी पर्यावरणविद् को आमंत्रित किया गया सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया अतिथियों का स्वागत के पश्चात सतीश द्विवेदी ने पर्यावरण की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्लोबलाइजेशन एवं आने वाले खतरे से नई पीढ़ी को आगाह किया विभिन्न आंकड़ों के माध्यम से समझाया आशा वर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला है तथा आधुनिक युग में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है तत्पश्चात डॉ विनोद पांडे ने अपने उद्बोधन में जिले के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए राम वन गमन पथ, छत्तीसगढ़ रियासतों के विलीनीकरण, एवं मोटिवेशनल स्पीच देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी की जवाबदारी शिक्षकों के कंधों पर है आलोचना से छात्र ना घबराए और लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अंकित श्रीवास्तव ने किया एवं आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के संचालक राजेश शर्मा ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें