Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: सेवानिवृत शिक्षकों का संकुल पिपरिया में किया गया सम्मान

Admin Thu, Aug 1, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।संकुल केंद्र पिपरिया में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  सुरेन्द्र जायसवाल, संकुल प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पांडेय, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  बीरेंद्र प्रसाद पांडेय, बी.आर.सी.  सुन्दरराम कैवर्त की गरिमामय उपस्थिति में संकुल पिपरिया से सेवानृवित्त होने वाले शिक्षक  सीताराम भगत (प्र0पा0मा0शा0),  राघोप्रताप सिंह (प्र0पा0प्रा0शा0), और श्रीमती आशा देवी तिवारी (प्र0पा0मा0शा0) का सम्मान सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानृवित्त शिक्षकों को संकुल परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह, शाल ,श्रीफल एवं उपहार देकर उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई एवं भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में कमरूद्दीन संकुल समन्वयक, माधुरी तिर्की,अबुल कमर,जरीना परवीन, उषा किरण सिंह, संगीता तिवारी,रीता राय, शंकर लाल साहू, इरीना मिंज, देवेंद्र साहू, राजेश चौधरी, कल्पना वर्मा, मेरी क्लेरिंट बैक, छत्रपाल रवि, प्रदीप सिंह , ललिता सिंह एवं अन्य समस्त संकुल शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही | कार्यक्रम का आभार संकुल प्राचार्य एवं मंच का संचालन शिवकुमार  के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें