Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मनेन्द्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व : गौ माता की पूजा अर्चना के साथ उमड़ी श्रद्धा

Praveen Nishee Wed, Oct 29, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। नगर में बुधवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों एवं कृष्णा गौशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। जगह-जगह गौ माता की पूजा-अर्चना कर लोगों ने गौ-सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया।

पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गौ माता को स्नान, तिलक, पुष्प और गुड़-चारे का भोग अर्पित किया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गौशाला में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दान-पुण्य कर धर्मलाभ अर्जित किया।

गोपाष्टमी पर्व के दौरान नगर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा विशेष कार्यक्रम एवं जागरूकता संदेश भी दिए गए। गौ संरक्षण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोगों ने गौवंश के प्रति निश्छल भाव एवं सेवा की भावना प्रकट की।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और कृषि का आधार है, इसलिए उनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पूरे दिन शहर में श्रद्धा और भक्ति का सुंदर संगम देखने मिला।

…...............................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें