Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, सुरक्षा बलों को मुहैया कराये जाने वाले बुनियादी सुविधाओं पर हुई चर्चा,आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से करें पालन- कलेक्टर

Admin Fri, Oct 20, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियो एवं निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध बैठक आहूत की गयी। बैठक में इससे पूर्व दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने आगामी विधान सभा चुनाव-2023 हेतु दोनों विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षा बलों के रुकने के स्थान पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले में थाना कोटाडोल भवन पुलिस बैरक में, सामुदायिक भवन जनकपुर, आई.टी.आई भवन जनकपुर, कुवांरपुर चौकी, ग्राम पंचायत भवन केल्हारी, वनधन विकास केन्द्र केल्हारी, थाना केल्हारी पुलिस बैरक, समरसता भवन नागपुर, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र अमृतधारा, सामुदायिक दुर्गा पण्डाल भवन, सामुदायिक भवन खोंगापानी, सांस्कृतिक भवन लेदरी, अम्बेडकर भवन झगराखण्ड़, सामुदायिक भवन बुद्ध सिंह दफई खोंगापानी, चिरमिरी क्षत्रीय भवन डोमनहील, पोड़ी में सांस्कृतिक भवन झगराखण्ड़, बिशाहुदास महंत भवन, चौकी कोड़ा पुलिस बैरक, पुलिस लाइन आमाखेरवा, 100 सीटर महिला छात्रावास विवेकानंद कॉलेज मनेन्द्रगढ़, जिला नगर सेना कार्यालय एवं कैम्प, परसगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र, राजस्थान भवन, हरियाणा भवन, अग्रसेन भवन में तीनो में बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को रूकने की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी स्थानों पर अस्थायी टॉयलेट, अस्थायी बाथरूम, अस्थायी किचन शेड, बिजली, पानी, लाइट, वॉयरिंग का कार्य आवश्यकतानुसार जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पानी की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर पानी की व्यवस्था नहीं है वहां पर तत्काल बोरिंग कर पानी की व्यवस्था और जहां पानी है वहां पर नल, टंकी, टैंकर आदि से सिनटैक्स को भरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

उन्होंने विधान सभा निर्वाचन-2023 में सुरक्षा बलों को प्रदाय की जाने वाली आवश्यक संसाधन एवं सामग्री के संबंध में संबंधित कार्यालय एवं विभाग को समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का सुचारू रूप से पालन, कानून व्यवस्था, सभी अनुमतियों के आवेदन पर कार्यवाही एवं आयोग से प्राप्त सभी निर्देर्शों एवं निर्वाचन नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिये।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान केन्द्र में बुनियादी सुविधा, बिजली, पेयजल, रैम्प, फर्नीचर कार्यों की पूर्णता एवं उपलब्धता की जानकारी लेते हुए शैडो मतदान केन्द्र एवं विद्युत विहीन मतदान केन्द्र पर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदक द्वारा किये गये आवेदन को लंबित न रखने के निर्देश दिये। उन्होंने ऑन लाइन आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ ही वाहन एवं लाउडस्पीकर के लिए के लिए अलग-अलग आवेदन कर अनुमति प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने समस्त एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सभी को हिदायत देते हुए कहा आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। जिले में जितने भी निगरानी दल बने हैं। एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी तथा अन्य सभी निगरानी दल सक्रीय हो जाये तथा जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान डीएफओ एल.एन पटेल, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा, बी.एस. मरकाम, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, तहसीलदार नीरज कांत तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय सहित जिला अधिकारी एवं पुलिस विभाग के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें