जनवरी-फरवरी के 773 दोषमुक्ति प्रकरणों की गहन समीक्षा : आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Praveen Nishee Wed, May 6, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी ।आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ।
जनवरी-फरवरी के 773 दोषमुक्ति प्रकरणों की गहन समीक्षा गंभीर मामलों में पक्षद्रोही होने पर धारा 383 BNSS के तहत कार्यवाही के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा जिला एमसीबी में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माह जनवरी एवं फरवरी के दौरान सेशन कोर्ट के 156 प्रकरण एवं लोअर कोर्ट के 617 प्रकरण, कुल 773 दोषमुक्ति प्रकरणों पर जिलेवार विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा के प्रमुख बिंदु
अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने के कारणों का विश्लेषण, विवेचना में त्रुटियों को सुधारने हेतु फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से साक्ष्य संकलन के निर्देश,अभियोजन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, पुराने लंबित प्रकरणों की मासिक इकाई स्तर पर अनिवार्य समीक्षा, गंभीर मामलों में समय-सीमा के भीतर चालान पेश करने के निर्देश,न्यायालय में धारा 183 BNSS के तहत बयान देने वाले प्रार्थी/पीड़ित के पक्षद्रोही होने पर धारा 383 BNSS के तहत कार्यवाही हेतु लोक अभियोजक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
अन्य महत्वपूर्ण निर्दशो में NDPS मामलों में सख्ती,राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्वयं सर्च कार्यवाही लीड करना,संपत्ति कुर्की-जप्ती एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, अंतरराज्यीय गिरोह एवं कोरियर नेटवर्क पर कार्यवाही, PIT NDPS के तहत सख्त कार्यवाही, गौ-तस्करी पर नियंत्रणएंड-टू-एंड कार्रवाई, जब्त वाहनों की राजसात प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश, कानून व्यवस्था एवं यातायात,ळसंदिग्ध/जिला बदर व्यक्तियों पर निगरानी देर रात होटल-ढाबों की समय पर बंदी, स्टंटबाजी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही,ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही
अन्य समीक्षा बिंदु में अवैध धान परिवहन/बिक्री प्रकरणों की अद्यतन स्थिति,थाना स्तर पर MLC रजिस्टर, मर्ग, लंबित अपराध, जप्ती माल, आर्म्स रजिस्टर की नियमित समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना बैठक में उपस्थित अधिकारीगण रेंज के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से, प्रशांत ठाकुर (IPS)(सूरजपुर), राजेश अग्रवाल (IPS) (सरगुजा), लाल उमेद सिंह(IPS) (जशपुर), रवि कुरें (IPS)(कोरिया) वैभव वैकर रमनलाल(IPS) (बलरामपुर),श्रीमती रत्ना सिंह (IPS)(एमसीबी) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक,लोक अभियोजन अधिकारीगण,आईजी सरगुजा रेंज द्वारा स्पष्ट किया गया कि दोषमुक्ति प्रकरणों में कमी लाने हेतु गुणवत्तापूर्ण विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं समयबद्ध कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हुए गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन