Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: अवैध कबाड़ के साथ रियाजुददीन उर्फ चुनमुन कबाड़ी गिरफ्तार, लाखों रुपयों का माल हुआ जप्त,एक लम्बे समय से चल रहा था यह अबैध कारोबार

Admin Tue, Oct 17, 2023

मनेन्द्रगढ़। विभिन्न प्रकार की गाडियों को काटकर अवैध कबाड बनाने, भंडारण और परिवहन करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आदतन कबाड़ी चुनमुन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपयों का कबाड़ जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए नव नियुक्त सिटी कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर ने बताया की पुलिस  महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, पुलिस अधीक्षक एमसीबी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जुआ, सट्टा, शराब और अवैध कारोबार संचालित करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था। इसी के परिपालन में दिनांक 15 अक्टूबर.2023 को रोड पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन क्रमांक ट्रक सीजी 07 बी.एल. 2601, पिकअप क्रमांक सीजी 15 ए 3605, पिकअप क्रमांक सीजी 16 ए 1644 को चेक करने पर अवैध रूप से लोहा एवं कबाड का सामान मिलने पर मोहन सिंह पिता केवल सिंह उम 45 वर्ष निवासी नवागांव थाना राजेन्द्र नगर जिला अनुपपुर म.प्र., अमृत भारती पिता अनुज भारती उम्र 27 वर्ष निवासी गोलाई दफाई थाना झगराखाण्ड जिला एमसीबी छ.ग. के विरूद्ध धारा 41(14)  जा. फी./379 ता.हि. के तहत कार्यवाही की गई। जप्त वाहन क्रमांक सीजी 16 ए 1644 का चालक फरार होने से वाहन मालिक व चालक की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण मे आरोपी चुनमुन उर्फ रियाजुद्दीन को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और आरोपी के गोदाम में अवैध रूप से चार पहिया, दो पहिया एवं जेसीबी के कटे हुए पार्टस मिले। बिना अनुमति के परिवहन और पुलिस के पंचनामा बिना आरोपी द्वारा अपने गोदाम में कबाड़ काटा जा रहा था। वाहन काटने के मशीनों सिलेण्डर आदि सहित अन्य लोहे के समान कवाड लगभग 15 टन, कीमत लगभग 15 लाख रूपये, कुल 34,890 किलोग्राम जिसकी कीमत लगभग 48,96,700 रुपये है। आरोपी चुनमुन उर्फ रियाजुददीन को चोरी का समान खरीदने एवं अवैध रूप से कबाड़ रखने के जुर्म में थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ के अपराध क्रमांक 460/2023 धारा 457,380,411,413,34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सउनि किशन चौहान, विपिन कुमार मिंज, सउनि राकेश शर्मा, प्र.आर. शंभूनाथ यादव,रमेश मौर्य, आरक्षक रवि सिंह, संजय कान्त, ज्ञानेश्वर राजवाड़े, गोविन्द साहू, का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें