Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: आवारा पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने चलाया जा रहा रोका-छेका अभियान

Admin Sun, Jul 30, 2023

मनेंद्रगढ़, 30 जुलाई 2023/ कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में रोका छेका अभियान के तहत मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। नगरीय निकायों में काऊ कैचर वाहन के ज़रिए आवारा पशुओं को पकड़कर गोठानों और अन्य सुरक्षित जगहों में ले जाया जा रहा है। इसी तरह पशुपालन विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं का चिन्हांकन कर रेडियम बेल्ट लगाने और टैगिंग की कार्यवाही की जा रही है। इनका रजिस्ट्रेशन करके वैक्सिनेशन की कार्यवाही भी की जा रही है। कलेक्टर  नरेंद्र दुग्गा ने लोगों से व्यवहार परिवर्तन की अपील करते हुए रोका छेका अभियान में सहयोग करने और पशुपालन विभाग को घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट लगाए जाने में सहयोग करने की बात कही। रेडियम बेल्ट और टैग लग जाने से गाड़ियों से होने वाले रात के समय होने वाली रोड दुर्घटना में कमी आयेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने संबंधित ग्राम पंचायत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें