Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

संकुल केंद्र नागपुर के : संकुल प्राचार्य गिरीश कुमार कुरचानिया को समस्त शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई

Praveen Nishee Mon, Apr 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विदाई समारोह कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडेय , वर्तमान प्रभारी संकुल प्राचार्य जितेंद्र कुमार सोनी सीएसी रफीक कुरैशी ,समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नागपुर के संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र जायसवाल ने श्री कुरचनिया का शैक्षणिक कार्यकाल पूर्ण समर्पण, ईमानदारी एवं तत्परता के साथ कार्य को सरलता के साथ कैसे पूर्ण किया जाता है एवं छात्र हित हेतु सदैव तत्पर ,कर्तव्यनिष्ठ बताया। वर्तमान संकुल प्राचार्य के द्वारा "मुखिया मुख सो चाहिए खान-पान "को एक जैसी पंक्तियां से श्री कुरचनिया के कार्य को चरितार्थ किया।श्री कुरचानिया के द्वारा संकुल परिवार के सभी शिक्षकों को छात्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि जिस पद में हम कार्य कर रहे हैं उसकी प्रतिष्ठा का मान रखते हुए हमें सदैव बेहतर कार्य के लिए अग्रसर रहना चाहिए। इनके द्वारा संकुल परिवार के सभी शिक्षकों एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। संकुल शैक्षिक संमन्वयक कंचन सिंह के द्वारा संकुल स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम के लिए उपस्थित सभी अधिकारीयों एवं संकुल प्राचार्य जी के द्वारा सर्वाधिक उपस्थिति वाले प्रत्येक शाला के छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया इसके साथ ही विज्ञान मॉडल, संज्ञानात्मक क्षेत्र ऑनलाइन कार्य ,एफ एल एन के तहत दक्षता प्रदान करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया वहीं नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत भी उपहार प्रदान करते हुए किया गया। कंचन सिंह ने कहा कि संकुल प्राचार्य गिरीश कुमार कुरचानिया जी के मार्गदर्शन एवं अनुशासन में संकुल के कार्यों का क्रियान्वयन बहुत ही सरलता एवं सुगमता से हुआ सभी के द्वारा संकुल प्राचार्य के अग्रिम भविष्य हेतु उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।। शिक्षक कंचन सिंह के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें