Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

पूजा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न की गई : बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा

Praveen Nishee Sun, Jan 25, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विद्यालय परिसर में आज विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय को सुंदर फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर्स प्रिंसिपल शिक्षिकाएं एवं, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

पूजा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न की गई। विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भजन, सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने छात्र-छात्राओं को बताया की मां सरस्वती विद्या की देवी है उनसे हमें विद्या बुद्धि विवेक की प्राप्ति होती है उन्होंने बताया कि मां सरस्वती को पीला रंग पसंद है इसीलिए हमें इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

अंत में सभी छात्र-छात्राओं को खिचड़ी का महाप्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने माँ सरस्वती से शिक्षा एवं संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएँ दीं।

पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं साधना सिंह वैष्णवी जायसवाल, आरिका खान, बी साई प्रीति, शिल्पी सिन्हा, रेखा दोहरे, रक्षा यादव, प्रियंका सिंह, महक सोनी, रश्मि प्रसाद, पूजा सोंधिया, सबा परवीन, रुचि सेन, सौम्या सेन, सुनीता राम, नंदिनी साहू, फरहीन बानो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें