Advertisment

1st July 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

: सर्व यादव समाज कोरिया ने गौ सेवक साधराम यादव के निर्मम हत्या का CBI जाँच कराये जाने के लिए ज्ञापन दिया

Admin Wed, Feb 7, 2024

[video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240207-WA0491.mp4"][/video] बैकुंठपुर। कोरिया।आज दिनाँक 07/02/2024 को सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष माननीय  रमेश यदु  के निर्देशानुसार सर्व यादव समाज कोरिया के तत्वाधान मे  विश्वभूषण हरिचंदन महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़/  विष्णुदेव साय  मुख्यमंत्री छ.ग. को  कलेक्टर कोरिय के माध्यम से कबीरधाम जिला के अंतर्गत विकास खंड बोरला के ग्राम लालपुरकला में गौ सेवक साधराम यादव के निर्मम हत्या का CBI जाँच कराये जाने के लिए ज्ञापन दिया गया। स्व. साधराम यादव ग्राम लालपुरकला, वि.ख. बोरला, जिला कबीरधाम का निवासी था जो कि बहुत सीधा साधा एव गौ सेवा का कार्य करता था। जिन्हें दिनांक 21-01- 2024 को रात्रि में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। उक्त घटना की जानकारी परिवार व समाज के लोगो को पता चलने पर समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रोनिक मिडिया के माध्यम से आरोपियों को गिरिफ्तार कर फांसी देने की मांग समाज द्वारा किया गया। मांगों के गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार की है लेकिन वही आरोपी हैं इसका पता नहीं चल पाया है। साथ ही स्व. साधराम यादव को गला रेत कर क्यों मारा गया इसका भी खुलासा आजतक पुलिस द्वारा नहीं की गई है ऐसे गरीब एवं सीधा साधा परिवार के मुखिया का निर्मम हत्या किये जाने से छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण यादव समाज में आक्रोश है तथा उनके व्यक्तित्व को देखते हुए दुखी भी हैं। सर्व यादव समाज जिला कोरिया द्वारा उक्त परिवार को न्याय दिलाने हेतु निम्न मांगो पर कलेक्टर महोदय के माध्यम से रखा गया। 1. स्व. साधराम यादव की हत्या का CBI या CID से निष्पक्ष जाँच कराई जाये। 2. मृतक परिवार को मुवावजा के रूप में कम से कम 1 करोड़ की राशि शासन की ओर से तत्काल उपलब्ध कराई जाये ताकि पारिवारिक व्यवस्था में सुधार हो सके। मृतक परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिया जाये ताकि वह अपने परिवार का सही ढंग से भरण पोषण कर सके। 3.हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विशवास है कि उक्त मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाज के भावनाओं सम्मान करते हुए उचित कार्यवाही कर मृतक परिवार को न्याय दिलाने का कष्ट करेंगे! कलेक्टर  कोरिया को ज्ञापन के दौरान के हमारे संरक्षक वरिष्ठ सामजिक कार्यकर्ता  विजेंद्र कुमार यादव , जिलाध्यक्ष  गणेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव, महामंत्री गोरेलाल यादव, महामंत्री भुनेश्वर यादव, सुभाष यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष फलेंद्र यादव, नागेश्वर यादव, संगठन मंत्री परमानंद यादव, नरेश यादव, लालचंद यादव, रोहित यादव,भोलाराम यादव (उपसरपंच), चंद्रप्रकाश यादव (उपसरपंच), गुलाब यादव, मीडिया प्रभारी राम कुमार यादव, बैकुंठपुर ब्लॉक युवा अध्यक्ष राजेश यादव, पोडी बचरा अध्यक्ष ईश्वर यादव, सोनू यादव, पुलस्त यादव , नरेश यादव, श्रवण यादव, थलेश्वर यादव, राकेश यादव, मनोज यादव,भरत यादव सहित उपस्थित रहें.।

विज्ञापन

जरूरी खबरें