Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: सरगुजा संभाग के सभी 06 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ सरगुजा संभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने की नियुक्ति

Admin Mon, Dec 25, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ सरगुजा संभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने सरगुजा संभाग के सभी 06 जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है साथ ही संगठन की रीति नीति के अनुरूप चलने का आग्रह किया है। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ एक मान्यता प्राप्त संगठन है जो हमेशा से ही अपने साथियों की हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़ा रहता है। संगठन के सरगुजा संभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए 6 जिलों में नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरगुजा संभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया की छतीसगढ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐडे के अनुमोदन एवं प्रदेश महासचिव शरदराम पोया की अनुशंसा के बाद सरगुजा संभाग में 6 जिला अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी दी गई है। शैलेष उपगड़े को सरगुजा, गौतम कुमार को सूरजपुर, अनुराग तिवारी को बलरामपुर, जगदीश प्रसाद यादव को जशपुर नगर, जोयो राम को कोरिया और सैयद अनवर को मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें