Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: लेट फीस  के नाम पर 25000 रुपए तक उगाही की योजना, माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ बोर्ड  ने एक तुगलिकी आदेश अपने बेब साइड में डाल दिया है जिसका विरोध सभी जगह हो रहा है 

Admin Thu, Oct 3, 2024

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ बोर्ड  में  10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा ली जाती है बोर्ड के वेबसाइट पर प्रदेश में अध्यनरत विद्यार्थियों की एंट्री की जाती है।जिस छात्रों की एंट्री इस बेब साइड पर नही हुई है या किसी  कारण से छूट गये है उनसे लेट फीस करने के नाम पर 25000 रुपए तक उगाही की योजना बनाकर बोर्ड ने एक तुगलिकी आदेश अपने बेब साइड में डाल दी है जिससे अभिभावक व संस्था प्रमुख सकते में आ गये है । बहुत से स्कूलों में कुछ बच्चे एंट्री के लिए छूट गए हैं, इसलिए पोर्टल फिर से खोला जाए तो माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहले स्कूलों से जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से आवेदन मंगाया और उसके बाद जिन स्कूलों में बच्चों के नाम छूट गए थे उन्होंने  जानकारी जमा की, जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरी सूची जारी कर दी है  जिसके अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल के वेब साइड पर छात्रों की एंट्री होना है। अजब गजब है बोर्ड का करनामा इधर एंट्री के लिए पोर्टल खोलने की सूचना  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दी है कि पोर्टल 31 अगस्त को बंद कर दिया गया था, एंट्री करनी है तो लेट फीस देनी होगी  लेट फीस की गणना स्कूल द्वारा दी गई लिखित शिकायत या जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजी गई सूची के डेट यानी 25 सितंबर तक की मानी जाएगी जिससे 25 दिन का विलंब फीस विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को भरना होगा ! विलंब फीस प्रतिदिन 1000 रूपये के हिसाब से रखा गया है, एक छात्र की भी एंट्री करनी है तो 25000 रूपये उसे पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल को देना होगा । लेट फीस  के नाम पर 25000 रुपए तक उगाही की योजना, माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ बोर्ड  ने एक तुगलिकी आदेश अपने बेब साइड में डाल दिया है जिसका विरोध सभी जगह हो रहा है जहाँ एक तरफ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजना चल रही है वहीं छात्रों के लेट के फीस के नाम पर संस्था से ₹25000 प्रति छात्र से मांगा जा रहा है जिससे कुछ संस्था जो अनुदान प्राप्त है अपने बदहाली के दिन गुजार रहे हैं वे कहा से यह 25000 रू जमा करेंगे ।इस पैसों के लिए छात्रों से ही मांगेंगे जो की अव्यवहारिक है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें