Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन,राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को मिलेंगे एक लाख रुपए

Admin Sun, Oct 22, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी ।पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड रायपुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला संयोजक एवं पर्यावरणविद् सतीश उपाध्याय ने बताया कि-विद्यालय स्तर पर ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला का प्रतियोगिता का आयोजन कर चयनित दो सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को बी .ई .ई के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्रतियोगिता कक्षा पांचवी से दसवीं तक के छात्रों के लिए दो संवर्गों में होगी। प्रतियोगिता का विषय -"पर्यावरण के लिए जीवन शैली, "और -"हम लोग पृथ्वी बचा सकते हैं" रखा गया है प्रतिभागी को इन दो विषयों में से किसी एक विषय पर पेंटिंग बनानी होगी। प्रतिभागी विद्यालय को अपने स्कूल का पंजीयन कराना होगा , विद्यालय स्तर पर चयनित दो सर्वश्रेष्ठ चित्र का चयन करके अपलोड करना होगा। राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम ,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को 11 दिसंबर को राष्ट्रीय चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए उपाध्याय ने बतलाया कि राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पचास हजार, द्वितीय तीस हजार एवं तृतीय पुरस्कार में बीस हजार प्रदान किए जाएंगे । इसके अतिरिक्त दस प्रशंसा पुरस्कार में सात हजार पांच सौ रुपए विजेता प्रतिभागी को प्रदान किया जाएगा। दोनों संवर्गों के प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को दो हजार नगद एवं प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए के सतीश उपाध्याय के मोबाइल नंबर 9300091563 से संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें