Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

: युनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन

Admin Wed, Mar 5, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। युनिवर्सल पब्लिक हा० से०स्कूल मनेन्द्रगढ़ में विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन रखा गया था जिसमें बच्चों द्वारा तरह-तरह के  प्रदर्शिनी प्रस्तुत किये गए। इस आयोजन में वार्ड पार्षद  अनिल प्रजापति  ने अपना अमूल्य समय बच्चों को देकर इस आयोजन में चार चांद लगाया। इनके आने से बच्चों में खासा उल्लास देखने को मिला। विज्ञान मेले में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों ने विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी में अपनी प्रतिभा पर अपने प्रोजेक्ट को रिपोर्ट के रूप में डिस्प्ले के रूप में व मॉडल के रूप में बच्चों ने प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्य  राजकुमार पाण्डेय ने इस आयोजन के संबंध में कहा कि हम आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ ही साथ अन्य गतिविधियों में जोर शोर से भाग लेकर विद्यालय व नगर का नाम रौशन कर सके। इस विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करना व छोटे बाल वैज्ञानिक तैयार करना था ताकि वे अपने नये-नये विचारों से आने वाले समय में देश के विकास में अपना सहयोग दें। यह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती सगीता बदा एवं रागिनी वर्मा का मार्गदर्शन रहा। साथ ही विद्यालय परिवार शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें