Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

थाना झगराखंड पुलिस की कार्यवाही : मध्य प्रदेश से अवैध अंग्रेजी शराब लाते समय स्कूटी सवार पकड़ाया,96 पौआ गोवा शराब व वाहन जप्त

Praveen Nishee Thu, Sep 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मध्य प्रदेश से अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर रोड पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है। सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा, घुटरीटोला के पास घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान स्कूटी में सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार पप्पू साहू उर्फ़ डाकू मौके से फरार हो गया, जबकि स्कूटी चालक विधि से संघर्षरत बालक पुलिस के कब्जे में आया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से 96 नग अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग ₹11,000/-) बरामद की गई। साथ ही, अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी जप्त किया गया। पूछताछ पर बालक ने बताया कि पप्पू साहू अपने होटल हेतु मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर बेचता है और उसे भी इसी कार्य हेतु अपने साथ लाया था। प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी झगराखंड दीपेश सैनी, सउनि अशोक साहू, प्रधान आरक्षक नीरज पढ़ीयार, आरक्षक बसंत, आरजू राम मोर्चे, एवं सैनिक भूपेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें