न्यायालय परिसर से चोरी हुए तांबे के पाइप खरीदने एक आरोपी भी गिरफ्तार : एसी कॉपर पाइप चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
Praveen Nishee Thu, Nov 5, 2026
चिरमिरी। एमसीबी। व्यवहार न्यायालय चिरमिरी परिसर में लगे एसी के कॉपर पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना चिरमिरी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को प्रार्थी मनीष कुमार पैकरा निवासी बी-टाइप गोदरीपारा ने व्यवहार न्यायालय चिरमिरी में आवेदन देकर शिकायत की थी कि अज्ञात आरोपियों द्वारा न्यायालय परिसर में लगे एसी के कॉपर (तांबे) पाइप चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत पर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पूछताछ में हुआ चोरी का खुलासा
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी जितेश कुमार निवासी छोटाबाजार को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी अजय उर्फ अज्जू सोनवानी निवासी बड़ा बाजार के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी किए गए कॉपर पाइप मनेंद्रगढ़ स्थित चुनमुन की कबाड़ दुकान में बेचना बताया। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।
इसी मामले में चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन पिता सिराजुद्दीन, निवासी मनेंद्रगढ़ को 4 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा, सहायक उपनिरीक्षक विपिन मिंज, प्रधान आरक्षक क्रमांक 54 अशोक मलिक एवं आरक्षक क्रमांक 133 सुरेश तिग्गा की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन