Advertisment

3rd November 2026

BREAKING NEWS

विधायक रेणुका सिंह ने किया अवलोकन, आधुनिक तकनीकों से पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया से रूबरू हुए नागरिक

विधायक रेणुका सिंह ने किया शुभारंभ, 22 से अधिक विभागीय स्टॉलों में दिखी विकास की झलक

एसडीएम शशिशेखर मिश्रा ने पटाखा व्यापारियों की बैठक लेकर दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

ईमानदारी का संदेश,सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर हुई प्रतियोगिताए'

जन्मदिवस पर कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 24 लोगों ने किया रक्तदान

जल शुद्धिकरण संयंत्र की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र : विधायक रेणुका सिंह ने किया अवलोकन, आधुनिक तकनीकों से पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया से रूबरू हुए नागरिक

Praveen Nishee Tue, Nov 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगाई गई जल शुद्धिकरण संयंत्र की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीकों से पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल संरक्षण और जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी में जल शुद्धिकरण के विभिन्न चरणों और फिल्ट्रेशन तकनीक को सरल तरीके से समझाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों तक नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने, जल जनित बीमारियों से बचाव और पानी के सदुपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।

भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जल शुद्धिकरण संयंत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार ने उन्हें संयंत्र की तकनीक, जल जीवन मिशन की प्रगति एवं विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्योत्सव में लगी इस प्रदर्शनी ने लोगों को जल शुद्धिकरण की तकनीक से परिचित कराने के साथ स्वच्छ पेयजल और जल संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें