पटाखा दुकानों के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तय : एसडीएम शशिशेखर मिश्रा ने पटाखा व्यापारियों की बैठक लेकर दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश
Praveen Nishee Tue, Nov 3, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जनपद पंचायत स्थित अमृत सभाकक्ष, मनेंद्रगढ़ में पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम शशिशेखर मिश्रा ने की। इस दौरान दीपावली के अवसर पर पटाखा दुकानों के संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि पटाखों की सभी दुकानें स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में ही लगाई जाएंगी। मुख्य बाजार सहित शहर के अन्य व्यस्त स्थानों पर पटाखा दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि मैदान में लगने वाली प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जाए। साथ ही प्रत्येक व्यापारी के लिए दुकान में वैध लाइसेंस रखना अनिवार्य होगा।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हाईस्कूल मैदान में नगरपालिका द्वारा रेत, पानी एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। प्रशासन ने पटाखा व्यापारियों से सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से व्यवसाय संचालित करने की अपील की।

विज्ञापन