दुःखद समाचार : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार के पिता जवाहर लाल रैकवार का निधन
Praveen Nishee Sun, Nov 1, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार तथा अशोक कुमार रैकवार के पिता श्री जवाहर लाल रैकवार का 92 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा रविवार, 01 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे उनके निज निवास, छोटे साईं मंदिर के पास से मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। अंतिम यात्रा में शामिल शुभचिंतकों, मित्रों एवं नगरवासियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन