इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और टी.एस. सिंहदेव के : जन्मदिवस पर कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 24 लोगों ने किया रक्तदान
Praveen Nishee Sun, Nov 1, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 31 अक्टूबर 2026 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती, लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायक संदेश दिया। शिविर में लगभग 24 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
कांग्रेसजनों ने कहा कि देश की महान नेता स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा जनप्रिय नेता टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और मानवता के कार्य के रूप में मनाना एक सार्थक पहल है। महापुरुषों एवं जननेताओं के विचारों को आत्मसात करते हुए समाजहित में ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन