Advertisment

3rd November 2026

BREAKING NEWS

ईमानदारी का संदेश,सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर हुई प्रतियोगिताए'

जन्मदिवस पर कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 24 लोगों ने किया रक्तदान

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार के पिता जवाहर लाल रैकवार का निधन

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आजीविका और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों का किया निरीक्षण

गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री को बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गूंजा : ईमानदारी का संदेश,सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर हुई प्रतियोगिताए'

Praveen Nishee Mon, Nov 2, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता पखवाड़ा 2026 के तहत व्याख्यान एवं प्रतियोगिताओं काआयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण एवं अध्यक्षता, में सम्पन्न हुआ । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ॰ श्राबणी चक्रवर्ती द्वारा गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा, के दृष्टिकोण से लोगों को प्रेरित किया, विभिन्न मार्गदर्शक उदाहरणों के माध्यम से कहानियों के माध्यम से भी उपस्थित लोगों को, सत्यनिष्ठा के प्रति प्रेरित किया। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश एवं एसईसीएल हसदेव क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के पत्रानुसार तथा उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के परिपालन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सत्य निष्ठा से समृद्धि रही l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिकता, पारदर्शिता, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था l प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा के माध्यम से ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा के महत्व को प्रस्तुत किया l कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यार्थियों के मध्य आयोजित भाषण प्रतियोगिता से हुई भाषण प्रतियोगिता में कुल बाईस विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक डॉ॰ सरोज बाला श्याग बिश्नोई द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा का अर्थ केवल ईमानदारी नहीं बल्कि कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता से पालन करना हैl इससे समाज में विश्वास एवं जवाबदारी बढ़ती है l जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा अपनाकर ही एक सशक्त, पारदर्शी एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है l

कार्यक्रम में उपस्थित राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) की कार्यक्रम अधिकारी अनूपा तिग्गा ने कहा कि सत्य निष्ठा जीवन में ईमानदारी एवं विश्वास का आधार है, ईमानदारी से व्यक्ति और समाज दोनों का विकास होता है l सत्य के मार्ग पर चलने से भ्रष्टाचार एवं अन्याय कम होता है l सत्यनिष्ठा को अपना कर ही हम एक समृद्ध, खुशहाल एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण करेंगे l सत्य निष्ठा से समृद्धि थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में उपस्थित वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष स्मृति अग्रवाल ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि ईमानदारी का अर्थ सही काम करना, तब भी जब कोई आपको ना देख रहा हो l समृद्धि का तात्पर्य बहुत सारा धन नहीं अपितु इसका अर्थ है आत्मिक शांति, भरोसा एवं निरंतर विकास l इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचारों और प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा न केवल व्यक्तिगत जीवन की सफलता का आधार है, बल्कि समाज एवं राष्ट्र की समृद्धि एवं विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है l कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम की थीम पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम. ए राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनीशा शर्मा ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान पर विपिन कुमार सेन, महफूज आलम तथा तरुण कुमार बिंद विजेता रहे l इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के शुभम मांझी ने प्रथम स्थान, बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वंशिका सोनी ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम तृतीय सेमेस्टर तथा एम. ए.राजनीति विज्ञान की छात्रा संजना कश्यप एवं अनीशा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया l कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ ही समाज में ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा का संदेश प्रसारित किया गया l कार्यक्रम में मंच- संचालन कार्यक्रम की सह-संयोजक डॉ नसीमा बेगम अंसारी ने किया तथा अंत में कार्यक्रम में आभार ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजक डॉ सरोज बाला श्याग बिश्नोई द्वारा किया गया l कार्यक्रम को सफल एवं ऊर्जावान बनाने में कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. प्रभा राज, डॉ रश्मि तिवारी, डीआर अरूणिमा दत्ता, रंजीतमणि सतनामी, अनुपा तिग्गा, स्मृति अग्रवाल, पुष्पराज सिंह, प्रकाश दास मानिकपुरी, रामनिवास गुप्ता, डॉ रिंकी तिवारी, अल्पना रानी खलको, शिवानंद साकेत ,डॉ. शेख आतिफ, शिवकुमार, डॉ आमिर खान, राजकुमार, डॉ पूनम वर्मा तथा कार्यालयीन स्टाफ मनीष श्रीवास्तव, बी. एल.शुक्ला, सुमित जॉनसन बाड़ा, माया देवी, कमलू सिंह मार्को, पारुल पटेल, अवंतिका, साधना बुनकर,सतीश सोनी, प्रदीप मालिक, ममता एवं पारस तिग्गा का विशेष सहयोग रहा l

विज्ञापन

जरूरी खबरें