Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

मक्के के बदले खाद: बिचौलियों का नया फॉर्मूला : उर्वरक तस्करी पर शिकंजा: सीमावर्ती गांवों में कार्रवाई तेज, तीन दुकानों को नोटिस

Praveen Nishee Wed, Jun 18, 2025

अमलीपदर । गरियाबंद। (रोशन लाल अवस्थी की कलम से) खरीफ सीजन की दस्तक के साथ ही जिले में उर्वरक तस्करी और बिचौलियों के शोषणकारी तंत्र को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर के आदेश पर कृषि विभाग की विशेष जांच टीम ने मंगलवार को अमलीपदर और आसपास के गांवों में औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं।

तीन दुकानों पर शिकंजा, दस्तावेजों में गड़बड़ी

जांच दल ने कुल पाँच उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें से तीन दुकानों को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस थमाया गया है। दोषी पाए गए विक्रेताओं के खिलाफ मुख्य आरोप – बिक्री रजिस्टर में गड़बड़ी, स्टॉक व मूल्य सूची का प्रदर्शन न करना, और बायोमेट्रिक सत्यापन से बचना – शामिल हैं। अधिकारियों ने इसे किसानों के अधिकारों का सीधा हनन बताया है।

छत्तीसगढ़ से उड़ीसा तक फैल रहा तस्करी का जाल

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ व्यापारी सब्सिडी वाले छत्तीसगढ़ी उर्वरकों को उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों में खपा रहे हैं। इससे न केवल राज्य के भीतर उर्वरकों की कृत्रिम कमी की आशंका है, बल्कि खरीफ सीजन में यह किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

मक्के के बदले खाद: बिचौलियों का नया फॉर्मूला ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें