Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: एस.ई.सी.एल. हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक से आशीष पाण्डेय उप प्रबंधक (वित्त) के कार्यकलापों पर नियंत्रण लगाया जाने व  जांच कर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग ठेकेदारों के द्वारा किया गया है 

Admin Fri, Apr 12, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। एस.ई.सी.एल. हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक से आशीष पाण्डेय उप प्रबंधक (वित्त) के कार्यकलापों पर नियंत्रण लगाया जाने व  जांच कर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग ठेकेदारों के द्वारा किया गया है उप प्रबंधक (वित्त) आशीष पाण्डेय के निम्न बिन्दुओं पर जाँच किये जाने की मांग की  है जिसमे (1) इनके ‌द्वारा ठेकेदार व सप्लायर के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है। (2) इनके द्वारा किसी भी फ़ाइल या दस्तावेजों को पैसों के चक्कर में 1-1 माह तक रोक कर रक्खा जाता है, जिसको आप के द्वारा ई-आफिस के रिकार्ड के माध्यम से पता किया जा सकता है। (3) इनके द्वारा ठेकेदारों को परेशान करने के उद्देश्य से एक बार क्वायरी न लिख कर बार-2 क्वायरी लिखते हैं जिससे ठेकदार महीनो परेशान रहता है। (4) ये इतने बड़े अधिकारी हो गायें हैं कि ठेकेदारों एवं सप्लायरों को कहते हैं कि बाहर गैलरी में बैठिये और मेरी घंटी का इंतजार कीजिये जब में घंटी बजा कर बुलाऊंगा तभी मेरे चेंबर के अन्दर कदम रखियेगा।(5) इनके द्वारा ठेकेदारों को कहा जाता है की मुझे तो यहाँ फाइले रोकने के लिए ही बैठाया गया है। आप लोंगो को जिससे शिकायत करनी है कर दो।(6) इनके द्वारा रिश्वत रिश्वत की राशी % (परसेंटेज) के हिसाब से मांगी जाती है, इनको AFM का वर्धस्त प्राप्त है, AFM को अक्सर इनके चेबर में बैठकर धूमपान करते देखा जा सकता है, जिस वजह से इनके द्वारा कुछ ठेकेदारों को यह भी कहा गया है कि मेरे बास AFM हैं, न कि कोई और, इनके कार्यकलापों पर नियंत्रण लगाया जाय व जांच कर उचित कार्यवाही की मांग किया  गया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें