Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: मतगणना कर्मचारियों का हुआ द्वितीय रेण्डमाईजशन

Admin Mon, Jun 3, 2024

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/03 जून 2024/ आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर कैलाश सुखदेव पगारे की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य सीजी एसडब्ल्यूसी गोदाम चैनपुर स्ट्रांग रूम में किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना हेतु सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम चैनपुर स्ट्रांग रूम में मतगणना कर्मचारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के समय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डी. राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक  चन्द्रमोहन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर -सोनहत एआरओ  मूल चंद चोपड़ा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़  लिंगराज सिदार, ईवीएम नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार भगत, डीआईओ अभिजीत कौशिक सहित मतगणना अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान काउंटिंग ऑब्जर्वर  कैलाश सुखदेव पगारे ने पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर, वाहन पार्किंग, बैरीकेट, मतगणना में आने वाले कर्मचारियों एवं एजेंटों के आने जाने वाले रूट की जानकारी ली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें