Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: 67 किलो ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 13,40000 रुपये तथा एक कार कीमत 7 लाख व 40 हजार का लगभग मोबाइल किया जप्त

Admin Tue, Jul 18, 2023

बैकुण्ठपुर।  कोरिया।  पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा लगातार थानां प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा था कि क्षेत्र में मादक पदार्थ , गांजा , कबाड़ शराब व जुआ सट्टा के कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए जिसके तहत पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है वही मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार जिसमे तीन लोग गांजा लेकर रामानुजनगर की तरफ से आ रहे है, सूचना पर तत्काल टीम बना कर शासकीय वाहन क्रमांक सी जी 03/ 5911 को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कुड़ेली मोड़ के पास पहुँचे कुछ देर इंतजार करने के बाद रामानुजनगर की ओर से एक सफेद कार जिसका नम्बर सी जी 10 AR 8126 आता है दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेरा बंदी करके पकड़ गया । वाहन में तीन लोग सवार थे जिसकी तलासी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी  से लपेट हुआ गांजा का 19 पैकेट तथा काले बैग में 03 पैकेट गांजा व 12 पैकेट वही प्लास्टिक की बोरी में 15 पैकेट गांजा जप्त किया गया कुल मादक पदार्थ 67 किलो ग्राम बताया गया जिसकी कीमत लगभग 13,40000 रुपये एवं एक कार कीमत 700000 वही मोबाइल कीमत 40,000 बताई जा रही है कुल जुमला कीमत 20,80,000 रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें