Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेजल की पेंटिंग सर्वश्रेष्ठ घोषित,पेंटिंग को कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाया जायेगा -उपाध्याय

Admin Sun, Apr 28, 2024

मनेद्रगढ़।एमसीबी। चुनाव निर्वाचन आयोग, एवं कलेक्टर डी राहुल वेंकट (आईएएस) कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ के शत प्रतिशत मतदान के लिए चलायें जा रहे जागरूकता अभियान को विभिन्न सामाजिक ,सांस्कृतिक, योग समिति भी गति प्रदान कर रही है। इसी क्रम में साहित्य और कला को अखिल भारतीय मंच देने और योग्य प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए गठित हिंदी साहित्य भारती ने चिरमिरी एम सी बी जिला की सुप्रसिद्ध स्केच आर्टिस्ट सेजल गुप्ता की मतदान पर आधारित पेंटिंग को सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग घोषित किया है। इस पेंटिंग का उपयोग मतदाता जागरूकता के दौरान किया जाएगा। चिरमिरी छोटा बाजार निवासी सेजल गुप्ता ने पूर्ववर्ती सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल, छत्तीसगढ़ शासन के कई प्रमुख मंत्रियों के पेंटिंग बनाकर पुरस्कृत हो चुकी है। शिक्षा कला साहित्य अकादमी द्वारा पुरूस्कृत श्रीमती सेजल गुप्ता चिरमिरी छोटा बाजार के पेंटर राजेंद्र गुप्ता की पुत्री है। जिला निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता से प्रभावित होकर स्केच पेंटिंग बनाने वाली युवा आर्टिस्ट सेजल कहती हैं कि में पेंटिंग के माध्यम से मैंने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान दिवस के दिन जरूर मतदान करें। सेजल के पेंटिंग में एक दिव्यांग मतदाता का जज्बा दिखाया गया है जिसके दोनों हाथ नहीं है और वह पोलिंग बूथ में जाकर अपने पैर की उंगली में अमिट स्याही लगवा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक सतीश उपाध्याय ने कहा ऐसी मार्मिक एवं अपील करते हुए पेंटिंग को वे जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएंगे और निर्वाचन आयोग को भी प्रेषित करेंगे जिससे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इसका प्रयोग किया जा सके। हिंदी साहित्य भारती जिला संयोजक सतीश उपाध्याय ने शत प्रतिशत मतदान करने वालों के लिए निशुल्क योग प्रशिक्षण एवं पंजीयन की भी पूर्व में घोषणा की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें