Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मिलेगा नया आयाम : जिले से चयनित बालिकाएँ शैक्षणिक भ्रमण पर हुई बिलासपुर रवाना

Praveen Nishee Fri, Aug 22, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार खाती के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं मिशन शक्ति (हब) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत चयनित प्रतिभागी बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आज 22 अगस्त 2025 को जिले से चयनित प्रतिभावान बालिकाओं को शैक्षणिक ज्ञानवर्धन और अनुभव अर्जन के लिए स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई जिला बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बालिकाओं में केवल शैक्षणिक और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना ही नहीं बल्कि उनके आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करना रहा। इस शैक्षणिक यात्रा में बालिकाओं के साथ मिशन शक्ति हब की जिला समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा, पीओआईसी संरक्षण अधिकारी (संस्थागत देखरेख) बिंदिया खलखों,अशुन्ता लकड़ा तथा चयनित छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें