Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ में वित्तीय साक्षरता, एवं जागरूकता पर सेमिनार आयोजित 

Admin Thu, Feb 29, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।रिजर्व बैंक आफ इंडिया के निर्देशानुसार समर्पित संस्था द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें विडियो के माध्यम से बैंकिंग जमा योजनाएं, आन लाइनफ्राड से सुरक्षा के उपाय, वित्तीय प्रबंधन, ओ टी पी की गोपनीयता की जानकारी, सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल फोन एवं चार्जर के द्वारा होने वाले हैकिंग, मेसेज एवं ईमेल आयें अज्ञात लिंक को न खोलने, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, आन लाइन खरीदी, में सावधानी को विडियो के माध्यम से दिखाया गया। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा आवाज और फोटो के माध्यम से भी फ्राड के नये- नये तरीके से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के व्याख्याता अर्चना वैष्णव, अंजलि सिंह,सुनीता कोल, सुमित जायसवाल, अन्ना मेरी,राजीव सोनी, बलराज दास सुरेन्द्र जायसवाल, प्रीति लता, सहित छात्राएं शामिल होकर लाभन्वित हुई। सत्येंद्र सिंह प्राचार्य द्वारा आयोजकों को धन्यवाद दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें