Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: विश्व सिकल सेल दिवस पर केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Admin Fri, Jun 21, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। गत दिवस सिकल सेल डिजीज के लिए जागरूक करने हेतु डॉक्टर संजय सिंह ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी) की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें वक्ता के रूप में डॉक्टर लवलेश गुप्ता एवं डॉक्टर सुमन पाल ने अपना संबोधन दिया l उन्होंने बताया की सिकल सेल डिजीज एक अनुवांशिक बीमारी है जिसका रोकथाम एवं आगे की पीढ़ी में प्रवाह रोकना ही एक महत्वपूर्ण कदम है सिकल सेल बीमारी माता-पिता से बच्चों में वंशानुगत होती हैl इसमे लाल रक्त कणिकाएं हसिये के आकार की हो जाती है जिससे खून की नालियों में उनका प्रवाह प्रभावित होता है l इसमें खून की कमी होना, कमजोरी ,पीलिया, शरीर में तीव्र दर्द होना ,न सूखने वाला घाव होना मुख्य लक्षण हैं l यह बीमारी हो जाने पर इसे ठीक नहीं किया जा सकता केवल लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है अतः इस बीमारी को न होने देना ही श्रेयस्कर है इस बीमारी के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में प्रवाह को रोकने हेतु शादी के पहले मेडिकल कुंडली का मिलान करना जरूरी हैl बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन इसका एक प्रभावी इलाज है पर यह इलाज बहुत ही महंगा है एवं कई बार यह सफल भी नहीं होता अतः इस इस बीमारी की रोकथाम ही इसका प्रभावी इलाज है सरकार द्वारा इस बीमारी के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में भी विस्तार से बताया गया अंत में डॉक्टर संजय कुमार ने आभार व्यक्त किया l इस संगोष्ठी में चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक नर्स अन्य स्टाफ एवं मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे l

विज्ञापन

जरूरी खबरें