Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया : वरिष्ठ नागरिकों व कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Praveen Nishee Fri, Apr 11, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मनेन्द्रगढ़ मंडल द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 में वरिष्ठ नागरिकों और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, पूर्व पार्षद सरजू यादव, तथा वार्ड पार्षद श्रीमती नीलू जायसवाल ने भी अपने-अपने विचार रखे एवं पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों मनी चंद्र ताम्रकार,पवन पोद्दार,छकौड़ी लाल केशरवानी, संदीप दुआ, अनुपमा निशी, सतीश उपाध्याय, शकुंतला जायसवाल, लाला सोनी, पुरुसोत्तम गुप्ता, राम प्रसाद नामदेव, माधव प्रसाद ताम्रकार, मुनिया केवट, कलावती केवट, कमली बाई,को अंगवस्त्र व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वृद्धाश्रम में जाकर स्वल्पाहार व फल वितरण कर सेवा कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और स्थापना दिवस सप्ताह को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया।

मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है और यह कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ‘सेवा, संगठन और समर्पण’ के मंत्र को आत्मसात करें।

कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रामचरित द्विवेदी ने किया. कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, महामंत्री विवेक अग्रवाल, विनीत जायसवाल, आकाश दुआ, पूर्व पार्षद रामधुन जायसवाल, नीरज अग्रवाल, बृजेश जायसवाल राहुल अग्रवाल, ऋतु दुआ , प्रदीप केसरवानी समेत वार्ड वासी काफी संख्या में मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें