Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: वी क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन

Admin Wed, Oct 4, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। वी क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे सप्ताह विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां की जाएगी । इसी क्रम में एरिया सचिव व माइक्रो चेयरपर्सन पम्मी अरोड़ा द्वारा वार्ड नंबर 9 मैं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें डॉ. आयुषी जैन द्वारा लगभग 63 दंत परीक्षण एवं बीपी शुगर की जांच की गई एवं मरीजों को आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। पम्मी अरोड़ा द्वारा सभी मरीजों को टूथब्रश ,टूथपेस्ट एवं स्वल्पाहार करवाया गया । इस अवसर पर वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता फरमानिया ने कहा स्वस्थ शरीर ही आज के समय में सबसे बड़ी पूंजी है हम सभी को निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिए स्वास्थ्य शिविर में अध्यक्ष प्रीति जायसवाल सचिव बबीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल सविता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, मधु जैन, माधुरी गायकवाड ,श्वेता पोद्दार, वर्षा अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, लीना शाह, निधि अग्रवाल, सिमरन अरोड़ा, वर्षा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें