Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

जिला मुख्यालय से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत : सेवा पखवाड़ा समाजहित और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है- भरत मटियारा

Praveen Nishee Wed, Sep 17, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी, प्रवीण निशी, पार्षद नीलू जायसवाल, पार्षद ओमप्रकाश जायसवाल, प्रमोद बंसल, विनीत जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, ब्रजेश जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, सभाजीत यादव, हीरालाल रजक, शारदा त्रिपाठी, राहुल अग्रवाल, नीरज जायसवाल सहित नगर के गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक, शीतला माई की मढ़िया तथा मुख्य मार्ग में सफाई अभियान चलाया। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और सेवा को जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए भरत मटियारा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाजहित और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर छोटे-बड़े कार्य में समाज के लिए योगदान दें, क्योंकि छोटे प्रयास भी बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता का विश्वास केवल सेवा कार्यों से ही प्राप्त होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को “सेवा दिवस” बताते हुए कहा कि नगरवासियों को भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

वहीं, पार्षद नीलू जायसवाल ने कहा कि इस अभियान की सफलता में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। जब मातृशक्ति आगे आती है तो समाज में बदलाव तेजी से होता है। उन्होंने नगर की महिलाओं से सक्रिय रूप से जुड़कर अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

सेवा पखवाड़ा अभियान की इस शुरुआत में मनेन्द्रगढ़ नगर में स्वच्छता, सेवा और समाजहित का उत्साह साफ झलकता रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें